Sunday, April 20, 2025

अखिल भारतीय किसान सभा जिला अलवर

 1.. वैसे तो औपचारिक रूप से अलवर जिले में अखिल भारतीय

 किसान सभा की शुरूआत दिनाँक 21 जून 2023 को हुई थी 

जब अलवर से जयपुर पहूँच कर काॅमरेड़ मास्टर मुखत्यार सिंह

 करनावल व महेन्द्र सिंह खालसा अलापुर ने अखिल भारतीय

 किसान सभा के कार्यालय मजदूर एवं किसान भवन जयपुर में

 किसान सभा के राजस्थान राज्य कमेटी सदस्य डाॅक्टर सन्दीप

 मील से किसान सभा की प्रथम क्लास व सदस्यता प्राप्त की ।

लेकिन वैचारिक रूप से अलवर में किसान सभा का आगाज़ 

तभी से हो चुका था जब किसानों के आगे झुक कर मोदी 

सरकार ने तीनों काले कॄषि कानून बिल वापिस लिए थे ।

लेकिन मुखत्यार सिंह , महेन्द्र सिंह व कामरेड संजय माधव 

के बीच समय का उचित तालमेल ना बैठने के कारण पूरे दो 

वर्ष की देरी हुई ।

उचित क्लास व समय ना मिलने के कारण जिला संयोजक 

मास्टर मुखत्यार सिंह करनावल व सह संयोजक महेन्द्र सिंह

 खालसा अलापुर ने सत्र 2023=24 की 31 मई 2024 तक 

चुन चुन कर कुल 85 सदस्यों की सदस्यता राजस्थान राज्य

 महामंत्री छगनलाल चौधरी जी को सौपी । 

जिसने अखिल भारतीय किसान सभा की 2023=24 की 

राष्ट्रीय सदस्यता 1,46,00000 मे इजाफा किया है व पहली 

बार राज्य एव राष्ट्रीय सदस्यता में अलवर जिले का भी नाम 

रौशन हुआ है ।

2...दिनाँक 25.26.27 जून 2024 को राजस्थान के झुन्झुनूं 

जिले की चिड़ावा तहसील मै अखिल भारतीय किसान सभा का

तीन दिवसीय राज्य प्रशिक्षण शिविर में मास्टर मुखत्यार सिंह

 करनावल  व महेन्द्र सिंह अलापुर ने भाग लेकर अपने आपको

गौरवान्वित महसूस किया व सत्र 2024=25 मे मैबरशिप 

बढाने का संकल्प लिया ।

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय किसान सभा जिला अलवर

 1.. वैसे तो औपचारिक रूप से अलवर जिले में अखिल भारतीय  किसान सभा की शुरूआत दिनाँक 21 जून 2023 को हुई थी  जब अलवर से जयपुर पहूँच कर काॅमरेड़ ...